G-KBRGW2NTQN वार्ता विफल, रोडवेज कर्मी आज रात से हड़ताल पर – Devbhoomi Samvad

वार्ता विफल, रोडवेज कर्मी आज रात से हड़ताल पर

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा प्रबंधन के बीच वार्ता विफल हो गई है। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने आज बुधवार 14 जुलाई की मध्यरात्रि से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है। गौरतलब है कि वेतन कटौती समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कर्मचारी और प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। निगम की बोर्ड बैठक में कर्मचारियों के वेतन को आधा किए जाने समेत कई फैसले लिए गए थे। इन फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया था। मंगलवार को निगम के एमडी अभिषेक रोहिला ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया मगर इसमें किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को उनकी दो दौर की बैठक हुई। पहली बैठक निगम प्रबंधन के साथ हुई। दूसरी सचिवालय में परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई। इन बैठकों में उनके अलावा कर्मचारी यूनियन महामंत्री रविनंदन कुमार, र¨वद्र भगत, सहदेव सिंह, राम किशन, केपी सिंह, सहेंद्र पाल व सुभाष शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *