G-KBRGW2NTQN गुलदार ने नव विवाहिता पर किया हमला  – Devbhoomi Samvad

गुलदार ने नव विवाहिता पर किया हमला 

देवप्रयाग। ¨हडोलाखाल क्षेत्र के दुरोगी गाँव में गुलदार ने नव विवाहिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नवविवाहिता अपने मायके आयी थी और परिजनों के साथ रोपायी करने खेत में गयी थी।  यहां के प्रखंड देवप्रयाग के दुरोगी गाँव में गुलदार ने 21 वर्षीय रीना देवी पुत्री दौलत सिह चौहान पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बीती गुरुवार देर शाम रीना देवी मायके की महिलाओ के साथ धान की रोपाइ कर वापस घर लौट रही थी। अचानक झाड़ी में छिपे गुलदार ने रीना पर हमला कर उसके गले व आसपास नाखूनो से खरोच डाला। पीछे चल रही महिलाओ के शोर मचाने से गुलदार भाग निकला।
लहूलुहान रीना को परिजन सी एच सी ¨हडोलाखाल ले आये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल श्री नगर हेतु रेफर कर दिया। जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गयी है। तीन महीने पहले ही रीना की शादी निकट के गाँव गडाकोट में हुई थी और वह इन दिनों मायके आई हुई थी।।सूचना पर रेंजर देवेंद्र पुंडीर, उप राजस्व निरीक्षक भंवर लाल, वन विभाग विशेषज्ञ सुनाल रौमिन ,वन दरोगा यशवंत चौहान, वन आरक्षी राकेश चौहान मौके पर पहुँचे। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत बन गयी है। रेन्जर पुंडीर ने बताया कि गुलदार की पकड़ने के लिए कैमरा ट्रै¨पग के साथ ही गाँव के चारो ओर फॉक्स लाइट लगायी गयी है। वन रक्षक टीम की गश्त शुरू कर दी गयी है। वही ग्रामीण से सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *