G-KBRGW2NTQN लॉकडाउन के उल्लघंन में 292 गिरफ्तार,128 केस  – Devbhoomi Samvad

लॉकडाउन के उल्लघंन में 292 गिरफ्तार,128 केस 

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के उल्लघंन के मामले में अब तक कुल 3,660 लोगों को प्रदेशभर में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके खिलाफ 912 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पांच अप्रैल रविवार को प्रदेशभर में उल्लघंन के कु ल 128 मुकदमे दर्ज कर 292 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एमवी एक्ट के तहत 11,411 वाहनों का चालाना करते हुए 3,139 वाहन सीज किए गए।
कोरोना फैलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कफ्यूरू का ऐलान कर देशभर को घर में रहने की अपील की थी। इसके बाद स्थिति और गंभीर होने पर लॉकडाउन की तिथि 31 मार्च और उसके बाद 14 अप्रैल तक बढ़ा दी गई तब से अब  तक देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। प्रदेश सरकार ने इस लॉकडाउन के बीच सुबह सात बजे से एक बजे तक छूट देकर राहत दी है। इसमें लोग जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। कुछ लोग सरकारी फरमान का उल्लघंन कर सड़कों पर टहल रहे हैं। सड़क पर ऐसे ही बेमतलब टहलने वालों के खिलाफ प्रदेशभर में पुलिस का अभियान लगातार जारी है।  ऐसे लोगों के खिलाफ जानबूझकर दूसरों का जीवन और स्वास्थ्य संकट में डालने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने और गिरफ्तार होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *