इस बार श्रावण मास जनमानस के लिए अत्यंत कल्याणकारी :रामेरानंद

हरिद्वार।  इस बार श्रावण मास का आरम्भ आयुष्मान योग में हुआ है, जो कि सभी के लिए कल्याणकारी होगा।  महामंडलेर स्वामी रामेरानंद सरस्वती महाराज के अनुसार महीने का दूसरा सोमवार कृतिका नक्षत्र में 2 अगस्त को पड़ेगा। इस दिन चंद्रमा अपनी सबसे ऊंची राशि वृषभ में होगा। इस योग को काफी शुभ माना गया है। वृद्धि योग में होने से इसे काफी कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन सूर्य कृतिका नक्षत्र में होगा और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होगा। माना ये भी जाता है कि इस विशिष्ट योग के चलते व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यदि इस दिन व्रत या महादेव का अभिषेक किया जाए तो व्यक्ति की जिंदगी से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।  सावन का तीसरा सोमवार 9 अगस्त को पड़ रहा है। यह दिन बुध के नक्षत्र अश्लेषा में है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। वहीं करीब 9 बजकर 50 मिनट पर वह सिंह राशि के भीतर गोचर करेगा। अश्लेषा नक्षत्र में सोमवार का होना काफी शुभ माना गया है। अगर इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए तो व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। परिवार के भीतर शांति का वास होता है। सावन महीने का चौथा सोमवार 16 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन शनि के नक्षत्र अनुराधा का आरम्भ होगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इस दौरान चंद्रमा अपने सबसे नीचे की राशि वृश्चिक में रहेंगे। इस दौरान अगर भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा और जलाभिषेक किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम बाधाएं खुद बा खुद दूर हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *