G-KBRGW2NTQN रक्षाबंधन पर इस बार नहीं भद्रा का साया, पूरे दिन बांध सकेंगी बहिनें राखिया – Devbhoomi Samvad

रक्षाबंधन पर इस बार नहीं भद्रा का साया, पूरे दिन बांध सकेंगी बहिनें राखिया

देहरादून। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं है। बहिनें अपने भाई की कलाई पर पूरे दिन राखियां बांध सकती हैं। वहीं रक्षाबंधन के नजदीक आते ही बाजार गुलजार हो गए है। शहर में जगह-जगह रंगबिरंगी राखियां आकषिर्त कर रही हैं।
सावन पूर्णिमा पर आने वाला भाई बहिनों के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहिनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, वहीं भाई भी अपनी बहनों की हमेशा रक्षा और साथ देने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आते ही बाजार में रंग बिरंगी राखियों से दुकानें सज गयी है। महिलाओं ने भी अपने भाईयों की कलाई सजाने के लिए राखियों की खरीदारी शुरु कर दी है। रक्षाबंधन पर दुकानों में विभिन्न प्रकार की मिठाईयां और घेवर तैयार किए जा रहे है। बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है। मुख्य बाजार के अलावा गली मोहल्लों में राखियां सज गयी है।  रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व शनिवार को बाजार राखियों की खरीदारी की जाएगी। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा न होने से बहिनों ने पहले से ही तैयारियां कर दी है। पंडित धीरेंद्र पांडेय ‘शब्दब्रrा’ ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकती हैं। पंचांग के अनुसार 22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से 10:34 बजे तक शोभन योग रहेगा और शाम 7:39 बजे तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 6:15 से शाम 5:58 तक कभी भी राखी बांध सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *