G-KBRGW2NTQN पहली बार ग्लैडियोलस के फूलों से हुई गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिरों की सजावटः सेमवाल – Devbhoomi Samvad

पहली बार ग्लैडियोलस के फूलों से हुई गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिरों की सजावटः सेमवाल

देहरादून। पहली बार विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के मंदिरों की सजावट ग्लैडियोलस फूलों से हुई है। दरअसल आज तक प्रतिवर्ष कपाट उदघाटन में टनों फूलों से गंगोत्री व यमुनोत्री धामों को सजाया जाता था। लेकिन इस वर्ष स्थानीय स्तर पर उत्पादित इस विदेशी ग्लैडियोलस फूल से ही इन मंदिरों की सजावट की गई है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर व भाजपा नेता ने कहा कि इस वक्त इन सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की सजावट के लिए स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराए गए फूलों की सजावट का कार्य सम्पूर्ण देश मंे एक मिशाल दी गई है। इन सामाजिक संस्थाओं ने अपने स्तर पर प्रयास किया और इन फूलों का उत्पादन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करके एक अभूतपूर्व कार्य किया है। जिले में काम कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अपना एक एक सामुहिक संगठन भी बनाया है। मुख्यतौर पर जिले में बने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के मंच, उत्तराकाशी आपदा प्रबंधन जनमंच के बैनर तले इन संस्थाओं ने पिछले दो दिनों में इन फूलों को इन तीर्थों की सजावट के लिये पहुँचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *