G-KBRGW2NTQN पुलिस के 1718 पदों होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा चयन – Devbhoomi Samvad

पुलिस के 1718 पदों होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा चयन

मुख्यमंत्री धामी ने दिये हैं, 24000 रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश 
दरोगा के 197 व सिपाहियों के 1521 पदों पर होगी नियुक्ति 
धामी ने बताया था रोजगार को अपनी प्राथमिकता 
कई अन्य विभागों में भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद 
देहरादून। पुष्कर धामी सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने की भारी चुनौती है। इसी को देखते हुए धामी सरकार ने पुलिस के 1718 पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। शासन ने सिपाहियों के 1521 और दरोगाओं के 197 पदों पर भर्ती की अनुमति देते हुए, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी अपने कार्यकाल में 10 लाख रोजगार देने के दावे जोर शोर से कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों की संख्या बताकर इस मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहा है।  हालांकि गत 4 जुलाई को मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही सीएम पुष्कार सिंह धामी ने कहा था कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। यही नहीं उन्होंने पलायन रोकने के लिए सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजागर मुहैया करवाने की जरूरत भी बतायी थी। इसके बाद विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त  पदों की जानकारी ली गयी तो प्रदेश में करीब-करीब 24000 पद रिक्त पाये गये थे। जिन पर सीएम धामी ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। सीएम के निर्देश के बाद अधिकतर विभागों ने अपने यहां रिक्त  पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के रिक्त  पदों पर भर्ती के आदेश जारी किए गए हैं। सचिव गृह डा. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस के 1521 आरक्षी पदों और 197 उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती का निर्णय शासन ने लिया है।
सिन्हा ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को निर्देश दिये हैं कि पुलिस महकमे के इन पदों की भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाए। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि बेरोजगार मंच‘ के तहत रोजगार के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं को आासन दिया था कि सरकार अतिशीघ्र पुलिस विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। बीते 17 दिसंबर को बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस दौरान अधिकारियों के जरिए हुए वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के भीतर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आासन दिया था। सीएम के आासन के बाद शनिवार को भर्ती के आदेश भी शासन ने जारी कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि विपक्ष इस बार सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जिन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है, उसमें महंगाई के साथ ही बेरोजगारी पर विपक्ष खासा जोर दे रहा है। उम्मीद की जा रही है आचार संहिता लगने से पहले कई और विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के आदेश जारी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *