G-KBRGW2NTQN भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ – Devbhoomi Samvad

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ

हरिद्वार। कड़ाके की सर्दी में शहर की राजनीति गर्मा रही है। भाजपा ने चुनाव का विगुल बजा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने पंतद्वीप ने पंतदीप मैदान से हरी झण्डी दिखाकर विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व कई मंत्री व विधायक, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विजय संकल्प यात्रा पंतदीप मैदान से शुरू होकर भीमगोड़ा, हरकी पौडी, अपर रोड, पोस्ट आफिस, ललातरौपुल, शिवमूर्ति होते हुए तुलसी चौक पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा जनपद की सभी विधानसभा सीटों का भ्रमण करेगी।
यात्रा का शुभारंभ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई विजन नहीं है। विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ से साफ हो गया है कि भाजपा 2022 में उत्तराखण्ड की सत्ता में वापसी करने जा रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की जा रही विजय संकल्प यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेता समय-समय पर प्रतिभाग करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं। दलों के दिग्गज उत्तराखंड पहुंचकर यहां की जनता का मन टटोलने के साथ ही उन तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचा रहे। पंतद्वीप पर आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने के न्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *