G-KBRGW2NTQN ओमीक्रोन : प्रभारी मंत्री जनपदों का भ्रमण कर लेंगे जायजा – Devbhoomi Samvad

ओमीक्रोन : प्रभारी मंत्री जनपदों का भ्रमण कर लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से संबंधित बचाव कायरे की कि समीक्षा 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड-19  ओमीक्रन वेरिएंट के बचाव से सम्बंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर  स्थिति का जायजा लेने को कहा।  जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस संबंध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।
  सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कि राज्य में कोविड-19 उपचार हेतु कुल 27186 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। राज्य में कुल 13674 अक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 6572 अक्सीजन सपोर्ट बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 2113 आई.सी.यू. बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर  कोविड-19 के उपचार के लिए1655 आई.सी.यू. बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 1451 वेंटिलेटर उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार के लिए 1016 वेंटिलेटर आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 532 एम्बुलेंस हैं। प्रदेश में कुल 22420 अक्सीजन सिलेण्डर, 9828 अक्सीजन कन्सेनट्रेटर, 71 अक्सीजन जनरेशन प्लान्ट कार्यशील है। इसके अतिरिक्त 17 अक्सीजन जनरेशन प्लान्ट स्थापना का कार्य गतिमान हैं।
       इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  बिशन सिंह चुफाल,  सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत, स्वामी यतीशवरानंद, मुख्य सचिव डा. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्धन, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *