G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500  प्रतिदिन की घोषणा – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500  प्रतिदिन की घोषणा

हर महीने 4500 का मिलेगा फायदा 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को घोषणा की है कि सफाई कर्मचारियों को अब 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। अब तक उन्हें 350 रुपये मिलता था। सीएम की इस घोषणा से सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह लगभग 4500 का फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रुपये प्रतिदिन के स्थान पर 500 रुपये प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आासन दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई़कर्मी उपस्थित थे। सभी ने इस घोषणा के लिए सीएम धामी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *