G-KBRGW2NTQN खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा रद्द – Devbhoomi Samvad

खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा रद्द

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गुरूवार को उत्तरकाशी दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। उत्तरकाशी में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम खराब है। जेपी नड्डा को उत्तरकाशी दौरे के दौरान गंगोत्री विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करना था। उन्हें डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी करना था। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता निराश हैं, क्योंकि गंगोत्री विधानसभा सीट अपने मिथक के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इस सीट से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करता है, उसी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने बताया कि आज जनपद में शत प्रतिशत बारिश है. इस कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है।उन्होंने कहा कि दोबारा मौसम खुलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम उत्तरकाशी के लिए बनाया जा सके, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आज उत्तरकाशी में हनुमान चौक पर एक जनसभा को सम्बोधित करना था। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव प्रचार का भी कार्यक्रम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *