G-KBRGW2NTQN अपने ही कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल कर खुद को दिलासा दे रही कांग्रेसः दिनेश सती – Devbhoomi Samvad

अपने ही कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल कर खुद को दिलासा दे रही कांग्रेसः दिनेश सती

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को चुनाव में पिछडता देख अब ओछी राजनीति पर उतर आई है। चुनाव के दौरान सुर्खियों में बने रहने के लिए कांग्रेस अपने ही लोगों कोे भाजपाई बताकर पार्टी में शामिल करने पर आमादा है। कांग्रेस का एक धड़ा दुसरे गुट में शामिल हो रहा है। जोकि खुद कांग्रेस के लिए खेद का विषय है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में चुनाव के दौरान भी अंर्तकलह चरम पर है। जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल एक बार फिर जीत का परचम लहराएंगे। यह अभी से दिखाई देने लगा है।

कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है कि अपने ही कार्यकर्ताओ को पार्टी में शामिल कर रहे है।  जिन लोगों ने और पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात करी है वो कभी भी भरतीयजनता पार्टी के प्रार्थमिक सदस्य भी नही रहे। सती ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां वो पहले कांग्रेस के दूसरे गुट में थे अब वो इनके गुट में आ गए कांग्रेस में तो ये भी समाचार बन जाता है। सत ने कहा हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत एवम समर्पण भाव से पार्टी को विजई बनाने के लिए संकल्प बद्ध होकर कार्य कर रहे है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल की ऋषिकेश  विधान सभा चुनाव में चौथी बार शानदार चौके के साथ ऐतिहासिक विजय होगी यहां की जनता प्रबुद्ध है जो भाजपा के पक्ष में अपना मन बना चुकी है। कांग्रेस की ऐसी नाटक बाजी से कुछ होने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *