G-KBRGW2NTQN सुपर स्टार ऋषिकपूर का निधन – Devbhoomi Samvad

सुपर स्टार ऋषिकपूर का निधन

चॉकलेटी व दिग्गज अभिनेता ऋषिकपूर का गुरुवार को मुम्बई के एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । उन्होंने 8 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितम्बर 1954 को चेम्बूर में हुआ था। उन्हें कलाकारी विरासत में मिली थी। उनके दादा पृथ्वीराज कपूर अपने दौर के महान कलाकार थे। ऋषिकपूर के पिता राज कपूर, चाचा शम्मी कपूर, शशिकपूर भी अपने दौर के दिग्गज कलाकार थे। ऋषिकपूर ने मेरा नाम जोकर फ़िल्म से बाल कलाकार के रूप में फिल्मी इंडस्ट्रीज में कदम रखा। उन्होंने 5 दशक तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। उनकी पहली फ़िल्म बॉबी सुपर डुपर हिट रही थी। यह उस दौर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। उनको फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला था। जब 1973 में बॉबी रिलीज हुई थी उनकी उम्र उस समय मात्र 21 वर्ष थी। उनके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह छह माह पहले ही अमेरिका से इलाज करवा कर देश लौट थे। वह कैंसर से  जूझ रहे थे।वह कुछ दिनों से अस्पताल में थे। बुधवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी।

वह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने सभी हिरोइन के साथ काम किया। उनकी पत्नी  नीतू सिंह भी अपने दौर की बेहतरीन कलाकार रही, उनके साथ उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था। उनके पुत्र रणवीर कपूर अपनी अदाकारी से आज युवाओं के दिलों में राज कर रहे हैं। खेल, खेल में भी,लैला मजनू, सरगम, घृणा, नसीब अपना, अपना, कुली, अमर अकबर एंथोनी, सागर,कर्ज़, हिना, प्रेम ग्रन्थ, कभी, कभी, चाँदनी, दीवाना, प्रेमरोग, स्टूडेंट आफ ईयर, चश्मे बदतुर, औरंजेब, अग्निपथ, बोल राधा बोल,याराना, दरार, एक चादर मैली सी, मुल्क, दामिनी, नमस्ते लन्दन समेत दर्जनों सुपर डुपर फिल्में दी। उनके निधन पर राहुल गांधी, मप्र के मुख्यमंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री,कानून मंत्री, उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव , दिल्ली के cm, अरविंद केजरीवाल, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर धर्मेंद्र समेत अभी कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *