G-KBRGW2NTQN दुनिया में कोरोना से 2 लाख 37 हजार 464 मौतें – Devbhoomi Samvad

दुनिया में कोरोना से 2 लाख 37 हजार 464 मौतें

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना से 33 लाख 64 हजार 220 संक्रमित हैं। 2 लाख 37 हजार 464 मौतें हुई हैं। 10 लाख 69 हजार 041 लोग ठीक भी हुए हैं। महामारी का बड़ा असर एविएशन सेक्टर पर देखने मिल रहा है। जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइन 10 हजार कर्मचारियों को हटा सकती है। दूसरी तरफ, आयरलैंड की रायनएयर ने तो फैसला ही कर लिया है कि वो पायलट और केबिन क्रू समेत 3 हजार स्टाफ की छंटनी करेगी। सबसे ज्यादा संक्रमण वाले 10 देशों में अब चीन की जगह ब्राजील पहुंच गया है। यहां कुल पॉजिटिव केस 87 हजार से ज्यादा हो गए हैं। चीन में यह आंकड़ा 82 हजार से कुछ ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *