G-KBRGW2NTQN उत्तराखंड में साल भर में 14.19 लाख वाहन चालान करके पुलिस ने वसूले 29.44 करोड़ रूपये – Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड में साल भर में 14.19 लाख वाहन चालान करके पुलिस ने वसूले 29.44 करोड़ रूपये

-देहरादून जिले में सर्वाधिक चालान, उधमसिंह नगर जिले में सर्वाधिक वसूली

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2019 में पुलिस ने 14 लाख 19 हजार वाहन चालान किये तथा वाहन चालकों से 29 करोड़ 44 लाख रूपये का शमन शुल्क (चालंान धनराशि) वसूली हैै। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से वर्ष 2019 में उत्तराखंड पुलिस व इसके अन्तर्गत सी.पी.यू. द्वारा किये गये जिलेवार चालानों तथा वसूली गयी शमन शुल्क (जुर्माने) की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोेक सूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (फायर/कार्मिक) पुलिस मुख्यालय एन0एस0नपल च्याल ने अपने पत्रांक 554 के साथ उत्तराखंड पुुलिस व इसके अन्तर्गत सी.पी.यू द्वारा जिलेवार किये गये मोटर वाहन चालानों की संख्या तथा वसूली गयी धनराशियों का विवरण उपलब्ध कराया हैै।
श्री नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2019 मेें कुल 14 लाख 19 हजार चालान किये गये हैै। इसमें से 3 लाख 56 हजार चालान चार बड़े जिलों के कार्यरत सी.पी.यू. द्वारा किये गये हैै। इन चालानों से पुलिस द्वारा कुल 29 करोड़ 44 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै जिसमें 4 करोड़ 68 लाख रूपये केवल सी.पी.यू. द्वारा वसूले गये है।
श्री नदीम को उपलब्ध जिलावार विवरणों के अनुसार वर्ष 2019 में सर्वाधिक 3 लाख 22 हजार 600 चालान देहरादून जिले में जबकि 3 लाख 16 हजार चालान उधमसिंह नगर जिले में किये गये हैै। शमन शुल्क वसूलने में उधमसिंह नगर जिला सबसेे आगे हैै इसमें 7 करोड़ 80 लाख रूपयेे वसूले गये हैै जबकि देहरादून में 6 करोड़ 3 लाख 80 हजार रूपये वसूले गये है।
अन्य जिलों के विवरण के अनुसार नैैनीताल जिले में 1 लाख 82 हजार चालान करके 3 करोड़ 75 लाख 30 हजार, अल्मोड़ा जिले में 40 हजार 200 चालान करके 1 करोड़ 10 हजार, पिथौरागढ़ में 52 हजार 200 चालान करके 93 लाख 60 हजार, बागेश्वर में 24 हजार 200 चालान करके 40 लाख 50 हजार, चम्पावत में 36 हजार 500 चालान करके 59 लाख 30 हजार, उत्तरकाशी में 29 हजार 800 चालान करके 42 लाख 10 हजार, टिहरी में 89 हजार 300 चालान करके 1 करोड़ 63 लाख, चमोली में 31 हजार 700 चालान करके 60 लाख 50 हजार, रूद्रप्रयाग में 13 हजार 200 चालान करके 29 लाख 20 हजार, पौड़ी में 98 हजार 300 चालान करके 1 करोड़ 97 लाख, हरिद्वार में 1 लाख 83 हजार 100 चालान करके 3 करोेड़ 89 लाख 40 हजार का शमन शुल्क वसूला गया हैै। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सी.पी.यू. द्वारा नैनीताल जिले में 68 हजार चालान करके 97.3 लाख, देहरादून में 96.6 हजार चालान करके 53.8 लाख, हरिद्वार में 71.1 हजार चालान करके 86.4 लाख तथा उधमसिंह नगर जिले में 1.2 लाख चालान करके 2.3 करोड़ रूपये का शमन शुल्क वसूला गया हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *