G-KBRGW2NTQN जल्द प्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव – Devbhoomi Samvad

जल्द प्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव

देहरादून। तो जल्द ही उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिलेगा। इसकी वजह यह है कि  मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू प्रतिनियुक्ति केंद्र में जा रहे है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्र को अनापत्ति प्रमाण पत्र भी भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक डॉ. संधू पीएमओ में या रक्षा मंत्रालय में जगह पा सकते हैं वहीं अब चर्चा है कि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उनकी जगह मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह प्रदेश में मुख्य सचिव की कुर्सी पर पहुंचने वाली पहली महिला आईएएस अफसर होंगी।
1988 बैच की 57 वर्षीय राधा रतूड़ी डॉ. संधू के बाद प्रदेश की सबसे सीनियर अधिकारी हैं। कैडर परिवर्तन के कारण वह अपने बैच में सुखबीर (1988 बैच) से थोड़ा नीचे हो गईंथी। इस वक्त उनके पास गृह व मुख्यमंत्री के अलावा अन्य अहम विभाग हैं। उनका रिटायरमेंट 6 मार्च 2024 को होना है। जबकि सुखबीर सिंह संधू 6 जुलाई 2023 को रिटायर होंगे। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि बिहार में तैनात एक वरिष्ठ आईएएस को राज्य का मुख्य सचिव बनाने के लिए भेजा जा सकता है।
वैसे सीएस की कुर्सी के दावेदारों में अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार और आनंद वर्धन का नाम भी लिया जा रहा। लेकिन मनीषा पवार स्वास्थ्य कारणों से तो आनंद वर्धन की धामी सरकार दूरियां बढ़ने के चलते सबसे सीनियर राधा रतूड़ी को ही एकमात्र सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वैसे कयास ये भी थे कि एसीएस आनंद वर्धन का भी मुख्य सचिव के लिए नंबर लग सकता है  इसकी वजह राज्य सरकार का आनंद वर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने को लेकर दी गई एनओसी वापस लेना बताया जा रहा है। केंद्र सरकार को उनकी वापसी का अनुरोध पत्र भी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *