G-KBRGW2NTQN डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर. सवार एक महिला की मौत – Devbhoomi Samvad

डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर. सवार एक महिला की मौत

सेलाकुई।  सेलाकुई में गत दिवस शुक्रवार की देर रात्रि खाटूश्याम मंदिर में कीर्तन भजन करने के बाद अपने घर लौट रही दो महिलाओं को रोड क्रॉस करने के दौरान एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना करीब डेढ बजे रात की है। दोनों महिलायें भजन कीर्तन समाप्त होने के बाद स्कूटर पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। तभी देहरादून की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिस स्कूटर पर सवार पूजा (23) पत्नी पवन कुमार निवासी फतेपुर नगीना जिला बिजनौर यूपी, हाल निवासी हरिपुर सेलाकुई व दीपा राणा पुत्री रमेश राणा निवासी हरिपुर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों को महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया। जहां पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दीपा राणा को गंभीर चोटें आयी है, उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां अब भी गीता की हालत चिंताजनक बनी है। एसओ सेलाकुई प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घायल का उपचार किया जा रहा है। बताया कि घटना के वाद से ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया कि घायल दीपा राणा के पिता रमेश राणा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *