G-KBRGW2NTQN दंपति का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार – Devbhoomi Samvad

दंपति का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

थराली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर में दब कर अकाल मौत के शिकार हुए दंपति की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। बताते चलें कि देहरादून से लौट कर घर आ रहे मैटा मल्ला गांव के बलबीर सिंह (45) तथा उनकी पत्नी सावित्री देवी (40) की बगोली में कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से रविवार को दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पति पत्नी का कुलसारी स्थित पिंडर नदी के तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान नारायणबगड़ के ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, भाजपा थराली मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नारायणबगड़ के महेशानंद चमोला, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह रावत, आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह दानू समेत सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में प्रतिभाग कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चलें कि पति-पत्नी की मौत के कारण मैटा मल्ला में शोक पसरा है। इस कारण दुर्घटना में माता-पिता की मौत से दोनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन अभी भी संभले नहीं संभल पा रहे हैं। इस बीच थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *