G-KBRGW2NTQN देवर और भाभी ने मौत को गले लगाया – Devbhoomi Samvad

देवर और भाभी ने मौत को गले लगाया

राजस्व पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपेर लाई
चमोली।  नंदानगर ब्लाक के प्राणमती गांव के देवर तथा भाभी ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा दिया। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्राणमती गांव के खेतों के निकट पेड़ की टहनी पर रस्सी से फांसी लगा कर एक युवक और महिला का शव दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राकेश देवली के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
राजस्व टीम ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेर ले आई है। फांसी पर लटके शव प्राणमती गांव के युवक कुंवर राम (27) तथा महिला ममता (26) के बताए जा रहे हैं। दोनों आपस में रिश्ते में देवर-भाभी थे। बताया जा रहा है कि दोनों 4 जुलाई से घर से लापता चल रहे थे। नायब तहसीलदार देवली ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेर लाया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने गई थी कि उन्होने दोनों शवों को फांसी पर लटके देखा। महिलाओं ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना नंदानगर तहसील को दी गई। इसके आधार पर ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू  कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों ने मौत को फांसी के जरिए गले लगा दिया। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *