G-KBRGW2NTQN महिला फांसी के फंदे पर झूली – Devbhoomi Samvad

महिला फांसी के फंदे पर झूली

टनकपुर। शहर से लगी ग्रामसभा नायकगोठ निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि सूचना पर आनन-फानन में परिजन महिला को स्थानीय संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां पहुंचने से पूर्व ही महिला ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम ग्राम सैलानीगोठ स्थित  पूर्णागिरि विहार कॉलोनी निवासी सीमा देवी(23) पत्नी मोनू यादव ने अज्ञात कारणों के चलते घर के भीतर छत पर टंगे पाइप में फंदे पर झूल गई। महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों में हडकंप मच गया आननफानन में वे स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फंदे से उतार तत्काल चिकित्सालय ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ.मो.उमर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतक सीमा बीते पांच साल से अपने मायके में ही रह रही थी। इधर पुलिस उपनिरीक्षक राधिका भंडारी ने बताया कि महिला के पांच वर्षीय बेटे आयुष द्वारा सबसे पहले महिला को पाइप में टंगा देख मौजूद लोगों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *