G-KBRGW2NTQN चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर की आत्महत्या  – Devbhoomi Samvad

चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर की आत्महत्या 

विकासनगर। पछुवादून के जाने माने चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उनका शव ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया हैं।  डॉ. अरोड़ा की मौत से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र में शोक की लहर है। चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोडा (72) पुत्र वीरभान निवासी विकासनगर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। जिसके चलते शनिवार रात को करीब साढ़े दस बजे रात को घर से लापता हुए डॉ. अरोडा ने रात करीब साढ़े बारह बजे शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या कर दी। रात से ही परिजन डॉ. अरोडा को तलाशते रहे। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह से ही एसडीआरएफ, जल पुलिस व कोतवाली पुलिस की टीम डॉ. अरोडा को शक्ति नहर में तलाशती रही। जहां डॉ. अरोडा का शव ढकरानी पावर हाउस के इंटैक पर मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा किया। परिजनों के अनुरोध पर जिलाधिकारी से परमीशन मिलने पर पुलिस ने बिना पोस्ट मार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। डॉ. अरोडा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें डॉ. अरोडा ने कहा कि वे अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हैं। काफी समय से बीमार होने से परेशान थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या के लिए कदम उठाया है। उनकी आत्महत्या के लिए कोई दोषी नहीं है।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने डॉ. अरोडा की आत्महत्या की पुष्टी करते हुए कहा कि सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर ही आत्महत्या की है। डॉ. हंसराज अरोडा की पत्नी की मौत वर्ष 2012 में हो गयी थी। पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त भी नहीं कर पाये थे, तभी उनकी एक जवान बेटी की दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जिसके बाद से डॉ. अरोडा मानसिक रूप से परेशान रहते थे। डॉ. अरोडा ने दो बार पहले भी शक्ति नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन गोताखोरों व पुलिस ने उन्हे नहर में डूबने से बचा लिया था। लेकिन देर रात में नहर में कूदकर आखिरकार डॉ. अरोडा ने मौत को गले लगा ही लिया। डॉ. अरोडा अपने पीछे एक डॉ. बेटा, डॉ. बहु व एक बेटी को छोड़ गये हैं। बेटी अमेरिका में रहती है। पिता की मौत का समाचार सुन बेटी व दामाद दोनों अमेरिका से चल दिए हैं। सोमवार तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते डॉ. अरोडा का अंतिम संस्कार रविवार को नहीं किया गया। सोमवार को बेटी व दामाद के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *