G-KBRGW2NTQN रंगकर्मी और अभिनेता जयपाल नेगी के निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर – Devbhoomi Samvad

रंगकर्मी और अभिनेता जयपाल नेगी के निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर

देहरादून। जाने-माने रंगकर्मी और अभिनेता जयपाल नेगी के निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर है। उन्होंने कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में अभिनय किया था।  ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की’ जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का निधन का निधन हो गया। दिल्ली स्थित आवास पर अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बीच मे ही उन्होंने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया।
मूल रूप से पौड़ी के संगलाकोटी निवासी जयपाल का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। रंगकर्मी राजेन्द्र चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के निगम वार्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल होंगे। दो महीने पहले ही पुष्पा छोरी फेम रीना रावत का भी बीते 12 मार्च को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सुपरहिट गढ़वाली वीडियो गीत ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, लगदी छै तु बड़ी कमाल की’ में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रावत के साथ जिस कलाकार ने एक्टिंग की है वे जयपाल नेगी ही थे। उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से इस तरह छोटी उम्र में एक के बाद एक युवा कलाकारों का जाना बहुत बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *