सड़क दुर्घटना में दो भाई घायल

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर एक प्राइवेट हस्पिटल के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार दो किशोर घायल हो गए। जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह 11 बजे एक प्राइवेट हस्पिटल के पास एक ट्रक ने स्कूटर को साइड से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार दो किशोर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से एम्स में भर्ती कराया।
कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि स्कूटर पर तीन लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर लगने के बाद दो किशोर घायल हो गए। उनकी पहचान प्रणय (9) और प्रखर (17) पुत्र जय सिंह रावत निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। वे दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। बताया कि पुलिस ट्रक चालक पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *