G-KBRGW2NTQN आरटीओ के प्रमोशन के साथ  तबादले – Devbhoomi Samvad

आरटीओ के प्रमोशन के साथ  तबादले

देहरादून। परिवहन विभाग के संभागीय परिवहन अधिकारियों व सहायक संभागीय अधिकारियों के प्रमोशन और तबादले किए गए हैं। पौड़ी के आरटीओ राजीव मेहरा को पदोन्नत कर उप परिवहन आयुक्त देहरादून बनाया गया है। एआरटीओ देहरादून द्वारिका प्रसाद को पदोन्नत कर आरटीओ प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है।

देहरादून के आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई को आरटीओ प्रशासन पौड़ी के पद पर भेजा गया है। आरटीओ प्रवर्तन देहरादून सुनील शर्मा को आरटीओ प्रशासन देहरादून बनाया गया है। आरटीओ प्रशासन अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को आरटीओ प्रवर्तन देहरादून को पद पर स्थानांतरित किया गया है। आरटीओ प्रवर्तन अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को आरटीओ प्रशासन अल्मोड़ा बनाया गया है। एआरटीओ पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *