G-KBRGW2NTQN कार दुर्घटना में एक की मौत दो घायल – Devbhoomi Samvad

कार दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर पाली  मुल्या गाँव  के निकट  कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर  पलट गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सी एच सी बागी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया  गया है।
घटना रविवार सुबह देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग पर यहां से सात कि.मी आगे  पाली गाँव के निकट उस समय हुई जब  देहरादून से घोलतीर, रुद्र प्रयाग जा रही कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गयी। जिसमें 56 बर्षीय दिनेश प्रसाद पुत्र स्व मुरलीधर निवासी शिवानंदी घोल तीर  रुद्रप्रयाग की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि उनकी पत्नी  50 बर्षीय रोशनी देवी व अन्य संबंधी 50 बर्षीय गोबिंद प्रसाद गैरोला गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बागी पहुंचाया। एस. आई अनिरुद्ध मैठाणी के अनुसार उक्त लोग परिवार में 13 तारीख शादी के चलते सामान लेकर देहरादून से घर वापस लौट रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *