G-KBRGW2NTQN वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन – Devbhoomi Samvad

वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर  संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई है। वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है।  31 मई देर रात को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें  मुंबई  के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। साथ ही कुछ दिन पहले ही उनमे कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में सुपर हिट संगीत दिया है। संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती है। साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद अपने संगीत के दम पर  फिल्मों को हिट बनाया। सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में साजिद-वाजिद का ही संगीत रहा है।

उन्होंंने  राउडी राठौर, हाउसफुल-2, हीरोपंती,एक था टाइगर,, दबंग,पार्टनर,वीर,वांटेड,रंगरेली, हेल्लो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, तुमको ना भूल पाएंगे, गॉड तुसी ग्रेट हो, नो प्रॉब्लम, समेत कई फिल्मों में संगीत दिया है। सैनू निगम के एलबम दीवाना भी सुपर हिट थी। इसके साथ ही वह बेहतरीन गायक भी थे। उन्होंने कई गाने भी गाए है। वह मशहूर तबलावादक उस्ताद शराफ़त अली खान के बेटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *