G-KBRGW2NTQN एसडीएम करेंगे दुर्घटना की जांच – Devbhoomi Samvad

एसडीएम करेंगे दुर्घटना की जांच

नैनीताल। नेहा जोशी तथा मीना जोशी की वाहन दुर्घटना में हुई मृत्यु की जाॅच के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को जाॅच अधिकारी नामित किया है।
यह जानकारी देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 7 जून को सांय लगभग 6 बजे ग्राम डहरा पट्टी पूर्वी छः खाता तहसील व जिला नैनीताल में एक दो पहिया वाहन (स्कूटी) रोड से करीब 200 मीटर खाई में गिर गयी थी, जिस पर सवार नेहा जोशी उम्र लगभग 26 वर्ष पत्नी नवीन जोशी निवासी ग्राम डहरा एवं मीना जोशी उम्र करीब 24 वर्ष पत्नी सुरेश जोशी निवासी ग्राम डहरा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने इस वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध या अन्य व्यक्तिों से अपेक्षा की है कि वे 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान, अभिकथन अथवा मौखिक रूप में या कोई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालयध्न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *