G-KBRGW2NTQN व्यापारी का शव मिला – Devbhoomi Samvad

व्यापारी का शव मिला

कर्णप्रयाग।
कर्णप्रयाग के लापता व्यापारी जगदीश प्रसाद थपलियाल का शव घोलतीर में मिला। बताते चलें कि व्यापारी जमुना प्रसाद थपलियाल (80) पिछले 11 मई को कर्णप्रयाग स्थित अलकनंदा तथा पिंडर नदी के संगम स्थल पर डूब गए थे। लगातार खोजबीन के पश्चात उनका शव खोलतीर में मिला।

पोस्टमार्टम के पश्चात कर्णप्रयाग संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे बद्री प्रसाद ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र मिंगवाल, पूर्व अध्यक्ष वृजेश बिष्ट, कुशल बिष्ट, डा मदनमोहन नवनी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, अनुज डिमरी, धर्मराज रावत, जगदीश सती, दिनेश कपरू वाण, लक्ष्मी कुमेड़ी आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *