G-KBRGW2NTQN शादी के दस दिन बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान – Devbhoomi Samvad

शादी के दस दिन बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

अल्मोड़ा। यहां दस पहले एक महिला का विवाह हुआ और उसने अपने मायके में आकर फांसी लगा ली। महिला के यह कदम उठाने से परिजन सदमे में है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चल सका है।

सोमेर के थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि सोमेर-रानीखेत-द्वाराहाट मार्ग के पास नाग गांव की रहने वाली मनीषा (23) की शादी दस दिन पहले दस मई को मुरादाबाद के रहने वाले नंदन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद मनीषा अपने पति नंदन सिंह के साथ अपने मायके नाग गांव आई हुई थी। मनीषा के शादी के बाद पहली बार मायके आने पर परिजन बहुत खुश थे।

शुक्रवार की रात को मनीषा ने अपने मायके के घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। मनीषा को तत्काल वहां से नीचे उतारकर सोमेर चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि उन्हें रात के 11 बजे यह सूचना मिली। पुलिस ने शव के पंचायतनामें की कार्रवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *