G-KBRGW2NTQN रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का आईएएस में हुआ चयन – Devbhoomi Samvad

रुद्रप्रयाग के स्वीली गांव की कंचन का आईएएस में हुआ चयन

रुद्रप्रयाग। कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के आईएएस में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है।

कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *