G-KBRGW2NTQN नए संसद भवन में संविधान निर्माता अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित न करना  लोकतंत्र की हत्या : जायसवाल – Devbhoomi Samvad

नए संसद भवन में संविधान निर्माता अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित न करना  लोकतंत्र की हत्या : जायसवाल

नई संसद में डॉ अंबेडकर की  प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो भीम आर्मी करेगी आंदोलन

देहरादून। भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने जारी बयान में कहा कि बीते 28 मई को देश में  नए संसद भवन का लोकार्पण किया गया लेकिन यह बड़ी दुख की बात है कि नई संसद में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक स्थापित नही की गई है।

इसको पूरा देश लोकतंत्र की हत्या का प्रयास मान रहा है । भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि नए संसद भवन में डॉ भीमराव अंबेडकर की लगाई जानी चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से आने वाले सांसद और विधायकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने संसद भवन में डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए भाजपा को वोट की चोट देकर  भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैकने के लिए सबको एक साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लिए पदक जीतने वाली पहलवान बेटियों को अपमानित किया जा रहा है और 30 मई को दिल्ली में खुलेआम एक लड़की को एक अपराधी ने सरआम चाकुओं पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संसद के अन्दर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की  प्रतिमा  जल्द स्थापित की जानी चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो भीम आर्मी आन्दोलन करने को बाध्य होगी। जायसवाल ने कहा कि अब भीम आर्मी एकता मिशन  पूरे देश में भाजपा भगाओ संविधान बचाओ भाजपा भगाओ बेटी बचाओ एक अभियान चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *