G-KBRGW2NTQN सुरक्षा परिषद में भारत को 8वीं बार अस्थायी सदस्य चुने जाने पर पीएम को बधाई दी – Devbhoomi Samvad

सुरक्षा परिषद में भारत को 8वीं बार अस्थायी सदस्य चुने जाने पर पीएम को बधाई दी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को 8वीं बार अस्थायी सदस्य चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गर्व का विषय है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में सर्व सम्मति चुना गया है। 192 सदस्य देशों में से 184 देशों का समर्थन, विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा और सद्भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा की यूएनएससी में भारत की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेता के तौर पर पहचान को स्थापित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *