G-KBRGW2NTQN रोशनी जनसेवा संस्था ने किया गरीब कन्या की शादी में सहयोग – Devbhoomi Samvad

रोशनी जनसेवा संस्था ने किया गरीब कन्या की शादी में सहयोग

देहरादून। रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने बताया कि आज रोशनी जन सेवा संस्था के सदस्यों ने मिलकर एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया।

लड़की के घर जाकर लड़की के परिवार जनों को यह सामान सौंपा जिसमे लड़की की माता सरदारनी दलवीर कौर एवं परिवार के साथ बैठ कर बातचीत की और शुभकामनाएं दीं। सामान दिया गया जिसमे 21 बर्तन,  2 पगड़ी , 2 नोटो वाली माला, 1बड़ा कम्बल ,2 तोलिए, 5 सूट देकर लड़की को आशीर्वाद दिया।

संस्था की महिला प्रदेश अयक्ष ने कहा कि हमारी संस्था लगातार 2015 से गरीब जरूरत मन्द लोगों की मदद करने का कार्य कर रही है और आगे भी समाज सेवा इस प्रकार से ही करती रहेगी।  संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि यह सब माननीय यशपाल आर्य आशीर्वाद का फल है उनके आशीर्वाद से ही हमारे सभी काम बन जाते हैं।

गुरु महाराज की कृपा से आगे संस्था बढ़ चढ़कर समाज सेवा करने के लिए आगे आएगी और जरूरत मन्द लोगों की मदद करने का कार्य करेगी। संस्था को सहयोग करने वाले मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक राजीव महर्षि , महासचिव संगीता सैनी, सरदार कुलदीप सिंह, संजय कनौजिया, डा. अरविन्द चौदरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *