14 अगस्त से एक सितम्बर तक चलेगी लोकजात

गोपेश्वर। नंदा देवी की हर साल होने वाली लोकजात इस बार 14 अगस्त से शुरू होकर एक सितम्बर तक चलेगी। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुये सतर्कता और बचाव के लिये निर्धारित नियमों का पालन होगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपायों के साथ आयोजन की सहमति दे दी है।
सिद्ध पीठ कुरुड़ में मा नन्दा देवी मंदिर में लोकजात आयोजन 14 अगस्त से से आरम्भ होगी। कोरोना को देखते हुये जिला प्रशासन ने डोलियों के साथ यात्रा में मात्र 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। वही यात्रा पड़ावों पर सामूहिक पूजा के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही यात्रा पड़ावों पर शारीरिक दूरी बनाये रखने व अन्य सुरक्षा इंतजामों करना होगा। जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने आयोजकों को प्रशासनिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *