G-KBRGW2NTQN सेना के 14 जवानों में कोरोना की पुष्टि – Devbhoomi Samvad

सेना के 14 जवानों में कोरोना की पुष्टि

बागेश्वर। कौसानी स्थित सिगनल रेजीमेंट के 14 जवानों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें रानीखेत अस्पताल भेज दिया है। दो स्थानीय नागरिकों को जिला चिकित्सालय के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि कौसानी के 14 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कौसानी सेना कैंप में 24 जवान बाहर से आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 24 जवानों के सैंपल लिए थे, जिसमें 14 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के इलाज के संबंध में सैन्य अधिकारियों से वार्ता हुई है।
उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जवानों को रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया है। जबकि दो स्थानीय कोरोना मरीजों को जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *