G-KBRGW2NTQN रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथैरागढ़़ में हो रही जमकर बारिश – Devbhoomi Samvad

रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथैरागढ़़ में हो रही जमकर बारिश

देहरादून।  प्रदेश में बारिश लगातार सितम ढा रही है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथैरागढ़़ में लगातार बारिश होने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मानसून सीजन को देा माह का समय हो चुका है लेकिन प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश सामान्य से बेहद कम हुई। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि और भूस्खलन से अब तक राज्य में कई लोगों की मौत हो चुकी है। तीन दिन पूर्व ही टिहरी जनपद में नरेंद्रनगर विस में घटिया निर्माण के चलते राजमार्ग का पुश्ता ढह कर मान जमींदोज हो गया थ और तीन लोग मलबे में दफन हो गए थे। बागेश्वर जिले में इस बार सामान्य से ढाई गुना अधिक बारिश हुई है, जबकि उत्तरकाशी में बारिश न के बराबर हो रही है। वहीं चमोली में जमकर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के मानकों के अनुरूप हर साल एक जून से 30 सितंबर तक के समय को मानसून सीजन माना जाता है। उत्तराखंड में सामान्यत 20 जून के बाद मानसून सक्रिय होता है। इससे पहले प्री मानसून का क्रम बना रहता है। इस बार 23 जून को मानसून ने राज्य में दस्तक दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *