राज्य परिवहन निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भीषण दुर्घटना के बाद घायलों को बिलासपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चालक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना का कारण चालक की नींद को बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 04 पीए 2187 का चालक ग्राम करीमगंज बहेड़ी, बरेली निवासी रमनदीप सिंह आनन्द विहार दिल्ली से परिचालक चन्दन सिंह डंगवाल के साथ यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था।
कमिश्नर ने जारी किया संयुक्त चेकिंग का फरमान
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुमाऊं भर के उपजिलाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस एवं आबकारी विभाग को अपने अपने इलाके में संयुक्त चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश में आयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा है।