उत्तराखंड की टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंची
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के स्टेडियम में बुधवार को फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला केरल और असम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया, मगर कई आसान मौकों को भुना नहीं सका। पहले हाफ तक कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
दूसरे हाफ और एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई टीम गोल करने में सफल नहीं रही। जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में केरल ने 3-2 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड और दिल्ली के बीच खेला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू करवाया।
इस रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले हाफ के 23वें मिनट में गोल कर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद पहले हाफ तक उत्तराखंड की टीम स्कोर बराबरी करने में सफल नहीं हो सकी।