सहायक समाज कल्याण अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार
देहरादून। समाज कल्याण विभाग मोरी जनपद उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके द्वारा ‘‘अटल आवास योजना‘‘ के तहत आवास दिलवाने हेतु किये गये आवेदन के क्रम में आवास आवंटित करने हेतु सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोरी द्वारा पन्द्रह हजार रुपये की मांग की गयी।
शिकायतकर्ता द्वारा दस हजार रूपये से ज्यादा न दे पाने पर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता को आवास आवंटन की पत्रावली समाज कल्याण अधिकारी जनपद उत्तरकाशी को भेजने के एवज में 10 हजार रुपये घूस लेने के लिये पुरोला से सोनाली गाँव के पास मोरी जाने वाली रोड पर बुलाया।
शिकायत पर सर्तकता की ट्रैप टीम ने नियमानुसार सहायक समाज कल्याण अधिकारी मोनू कुमार गौतम को शिकायतकर्ता से रित लेते हुये गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।