फौजी की दर्दनाक हादसे में मौत क्षेत्र व गांव में शोक व सन्नाटा

लालढांग। लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता नौरंगाबाद निवासी अरविन्द सैनी (31) पुत्र नत्थू सिंह की गुरूवार को ट्रैक्टर पलटने के दौरान मौत हो गई।  अरविन्द सैनी भारतीय सेना मे नासिक मे पोस्टिंग था।

अरविन्द सैनी के पिता की दो माह पूर्व मृत्यु हो गयी थी। पिता की मृत्यु के चलते अरविंद सैनी  छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिजनों का कहना है कि घर मे मकान का काम चल रहा था। फौजी ट्रैक्टर ट्राली पर  चालक के साथ सीमेंट और सरिया लेकर लौट रहा था कि भागूवाला के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा और पलट गया, जिसमे अरविन्द की दर्द नाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना मंडावली बिजनौर यूपी पुलिस 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्स्कों ने अरविन्द सैनी फौजी को मृत घोषित कर दिया।

2022 मे अरविन्द सैनी की शादी स्वाती से हुई। अरविन्द के घर अभी सप्ताह भर पहले पत्नी स्वाती ने बेटी को जन्म दिया और दो साल का एक बेटा है। इस घटना से पुरा परिवार सदमे मे है। दर्दनाक घटना से क्षेत्र व  गाँव मे शोक कि लहर दौड़ गई। क्षेत्र में सन्नाटा रहा। शुक्रवार को अरविन्द के पैतृक गाँव में भारतीय सेना के जवानों ने पहुंच कर उन्हें गार्ड ऑफ आन्ॉर सलामी दी। उनका अंतिम संस्कार क्षेत्र के गंगा किनारे घाट पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *