देहरादून। टीबी यूनिट ऋषिकेश में शनिवार को स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जॉलीग्रांट द्वारा निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 91 क्षय रोगियों को पोषण किट प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके चंदोला, डा. वैभव गोयल, लंकेश भट्ट, मोहन बमोला के सथ ही आश संस्था की ओर से हेमलता और उनकी टीम उपस्थित थी।