रक्षक के रूप में काम करते हैं क्षेत्रीय देवता : मुख्यमंत्री
गजा में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना की और चौराहे पर निर्मिंत राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सवों के द्वारा क्षेत्रीय देवता को पूजा जाता है, ताकि आस-पास के गांवों के रक्षक के रूप में उनकी कृपा सदैव बनी रहे।
कहा कि इस तरह के महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग प्रदान करते हैं। कहा कि यहां से हरिद्वार और हिमालय के उतुंग पर्वत श्रृंखलाओं के दर्शन कर व्यक्ति अभिभूत हो उठता है।
राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के लिए प्रयासरत है और उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का सबसे श्रेष्ठ राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखे गये 15 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्यवाही कर घोषणाओं में शामिल करने की बात कही।