पंचायत चुनाव: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओंको जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेतागणों की बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ नेताओं को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया महेंद्रसिंह पाल पूर्व सांसद को चंपावत,महेंद्र लूंठी को बागेर, धीरेन्द्र प्रताप को अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट को पिथौरागढ़, संजीव आर्या को नैनीताल, रणजीत सिंह रावत को ऊधम सिंहनगर, सूर्यकांत धस्माना को टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी को उत्तरकाशी, विधायक विक्रम सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती को देहरादून, प्रदीप थपलियाल को चमोली एवं लखपत बुटोला को पौड़ी जनपद का प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले जनपदों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों कीतैयारी एवं चुनावों में पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही अपने प्रभार वाले जनपद के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करेंगे।