रिटा. कर्नल राम रतन नेगी कांग्रेस के उत्तराखंड पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष
देहरादून। सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी उत्तराखंड पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभागों के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
झारखंड में सूबेदार हृदय नंद यादव, महाराष्ट्र में सूबेदार टीएम सूर्यवंशी, दिल्ली में पीओ सुरिंदर कुमार और चंडीगढ़ में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल नवजोत सिंह थिंड को पूर्व सैनिक विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।