अब पाकिस्तान तेल को तरसेगा

रियाद। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को ऋण और तेल की आपूर्ति को समाप्त करने के साथए दोनों देशों के बीच एक दशक से चली आ रही दोस्ती को आखिरकार समाप्त कर दिया है। मध्य पूर्व मॉनिटर की रिपोर्ट। नवंबरए 2018 में सऊदी अरब द्वारा घोषित 6ण्2 बिलियन डॉलर के पैकेज का एक हिस्सा अब सऊदी अरब को वापस चाहिएए जो वो पाकिस्तान से मामग रहा है। 1 अरब डॉलर का भुगतान करने के लिए पाकिस्तान से कहा गया है। 6ण्2 बिलियन डॉलर के पैकेज में कुल 3 बिलियन डॉलर का ऋण और एक ऑयल क्रेडिट सुविधा थी जिसमें 3ण्2 बिलियन डॉलर की राशि शामिल है।
मिडिल ईस्ट मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल फरवरी में पाकिस्तान की यात्रा की थीए तब इस सौदे पर हस्ताक्षर किए गए थे। वहीं अब यह ताजा रुख पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ रुख नहीं अपनाने के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व वाले संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन ;ओआईसीद्ध को सख्त चेतावनी देने के बाद आया है। एआरवाई चैनल पर कुरैशी को यह कहते हुए दिखा गया कि यदि आप इस मामले में आगे नहीं आते हैं तो मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से उन इस्लामिक देशों की बैठक बुलाने के लिए मजबूर होऊंगा जो कश्मीर के मुद्दे पर हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *