बीटेक की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजपुर पुलिस के अनुसार आज मैक्स अस्पताल से गौरांशी पपने (21) पुत्री तेजप्रकाश पपने निवासी वसुंधरा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ( हाल निवासी लिटिल स्पेस गर्ल्स पीजी मसूरी रोड राजपुर) का डेथ मेमो मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के लिए मैक्स अस्पताल में जाकर मृतका गौरांशी पपने की मौत के संबंध में जानकारी की।
मृतका के पिता व सहेली श्रद्धा ने बताया कि 19 जुलाई की देर रात करीब एक बजे गौरांशी के अपने कमरे का दरवाजा न खोलने पर गौरांशी की सहेलियों ने हॉस्टल कर्मचारियों के सहयोग से कमरे का लॉक तोड़कर कमरा खोला तो गौरांशी फन्दे पर लटकी मिली।
पुलिस ने लिटिल स्पेस गर्ल्स पीजी हॉस्टल में जाकर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर मृतका के कमरे को सर्च किया। फील्ड यूनिट देहरादून के सहयोग से घटनास्थल से मृतका द्वारा हैंगिंग में प्रयोग किए गए बेड शीट को परिवारजनों की उपस्थिति मे बरामद कर कब्जे मे लिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।