रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा का कब्जा
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा की पूनम कठैत को विजयश्री मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद को भी कब्जाने में भाजपा सफल रही है। उपाध्यक्ष पद पर रितू नेगी ने जीत हासिल की है। दोनों को 9-9 मत प्राप्त हुए। जबकि एक-एक मत अवैध पाया गया।
जिला पंचायत की 18 सीटों में 9 मत भाजपा प्रत्याशी पूनम कठैत को पड़े। उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रीती पुष्पवाण को आठ मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध पाया गया। ऐसे में भाजपा की पूनम कठैत विजयी घोषित हुई।
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष सीट कब्जाने को लेकर भाजपा ने पूरी जोर आजमाइश की। एक सप्ताह से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्यों की घेराबंदी करने में लगी थी। माना जा रहा था कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, जबकि कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी खड़े थे। ऐसे में भाजपा को डर सता रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को आए नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया।
भाजपा प्रत्याशी पूनम कठैत अध्यक्ष सीट को कब्जाने में सफल हुई। उन्हें 9 मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीती पुष्पवाण को आठ मत पड़े, जबकि एक मत अवैध पाया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा की रितू नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी संपंन नेगी को परास्त किया। रितू को 9 मत पड़े, जबकि संपंन को आठ और एक मत अवैध पाया गया।
जखोली में प्रमुख पद पर कांग्रेस की विनीता का कब्जा
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक प्रमुख सीट पर कांग्रेस की विनीता चमोली ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को चार मतों से परास्त किया। उनकी प्रतिद्वंदी प्रिया को 18 मत पड़े, जबकि विनीता को 22 वोट पड़े।
ज्येष्ठ प्रमुख पद पर नवीन सेमवाल को 22 व राजेन्द्र प्रसाद को 18 मत पड़े। इसके अलावा कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर राजेन्द्र सिंह रावत को 22 व जगत सिंह को 18 मत पड़े। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि लम्बे समय से जखोली ब्लॉक प्रमुख की सीट कांग्रेस की झोली में आ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विनीता चमोली पर विास जताकर उन्हें प्रमुख बनाया है। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ऊखीमठ में निर्दलीय पंकज शुक्ला बने प्रमुख
ऊखीमठ। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा अधि.त प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को एक मत से पराजित किया, जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन देवी को पांच मतों से पराजित किया तथा कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेदी ने जीत हासिल की है।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी योगिता रावत को एक मत से पराजित किया। प्रमुख पद पर जीत दर्ज करने के बाद पंकज शुक्ला ने समर्थकों के साथ राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ऊखीमठ व गुप्तकाशी में विजय जुलूस निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने 18 मत हासिल किए, जबकी भाजपा अधि.त प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को 17 मतों पर ही संतोष होना पड़ा तथा निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने एक मत से जीत हासिल की।
क्षेत्र पंचायत ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने 20 मत हासिल किए, जबकि सुमन देवी को 15 मतों पर सन्तोष होना पड़ा तथा राकेश नेगी ने पांच मतों से जीत दर्ज की। क्षेत्र पंचायत कनिष्ठ प्रमुख पद पर प्रदीप त्रिवेदी ने 18 मत हासिल किए, जबकि योगिता रावत को 17 मत मिले। जिससे प्रदीप त्रिवेदी ने एक मत से जीत हासिल की।
नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने सभी जनप्रतिनिधियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा व उम्मीदों के साथ जनता ने उन पर भरोसा कर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर आसीन होने का आशीर्वाद दिया, उसी प्रकार विकासखंड ऊखीमठ के चहुंमुखी विकास के लिए जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धम्र्वाण, पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्वाण, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणोश तिवारी, मनीष बगवाड़ी, सुभाष अंथवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।