कविता : “दोष खोजते दाएं – बाएं”
लोकप्रिय जन कवि बेलिगराम कंसवाल ने समाज के बिगड़ी माहौल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के चलते अपनी एक नई कविता को रचित कर समाज और लोगों को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं ।
आपको बता दें कसंवालजी अपनी कविता पाठ और गढ़वाली साहित्य के विभिन्न सरोकारों पर अपनी लेखनी चलाने के लिए विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित किया है। और उनके द्वारा अपनी कविता पाठ कई माध्यमों से भी किए गए हैं।
तो लीजिए आज आपको इस कविता को आर्दश सिख के रूप में ज्ञान स्वरूप में आदिम सद्भाव समाज में पैदा करने के रूप में इस कविता को हम आपके लिए प्रस्तुत है जो व्यक्ति सद्भावना के साथ एक दूसरे के हितों को मध्य नजर रखते हुए श्री कंसवाल जी के द्वारा रचित की गई है।
मेरी आज की रचना—-
दूसरों की कमियों को ढूंढने वाले लोगों को कहा जाता है,’छिद्रान्वेषी’ जी हां।तो लीजिए आज ऐसे ही लोगों को समर्पित मेरी यह कविता —–
“दोष खोजते दाएं – बाएं”
दोष खोजते दाएं- बाएं,
भीतर अपने खोजे कौन।
दुनिया सुधरे सब चिल्लाते,
अपनी खातिर साधे मौन।
कमियां बतलाते हैं जग की,
अपनी कमियां खोजे कौन।
ढूंढ रहे हैं दाग सभी के,
अपने दाग धुलेगा कौन।।
दोष खोजते दाएं- बाएं,
भीतर अपने खोजे कौन—–।।
पाप कुंभ भर शीश धरे हैं,
फोड़े उन्हें उतारे कौन।
अंदर बाहर अंतर पट हैं ,
संकट बड़ा बिचारे कौन।।
तरणी है मझदार बीच में,
खेवनहार बनेगा कौन।
पतवार बिना उस पार तुम्हारी,
नौका ले जाएगा कौन।।
दोष खोजते दाएं-बाएं,
भीतर अपने खोजे कौन——-।
प्यास समंदर को पीने की,
ऐसी प्यास बुझाए कौन।
भरे पेट भी भूख विषैली,
ऐसी भूख मिटाए कौन।।
पर उपदेशक कुशल सभी हैं,
इनको ज्ञान दिलाए कौन।
तम ही तम मति भ्रम बड़े हैं,
इनको राह दिखाएं कौन।।
दोष खोजते दाएं बाएं,
भीतर अपने खोजे कौन—-।