नई सोच का नया जादू : यह कहावत आर वी सिंह के पत्र पर साझा की जा सकती है
सत्यप्रकाश ढौंडियाल
घनसाली। विकाश के लिए आम जन की भागीदारी जरूरी है इसके चलते आज डॉक्टर आर वी सिंह के आज द्वारा नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष श्री आनंद बिष्ट के नाम से संबोधित पत्र में घनसाली की विभिन्न समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए उन्होंने अपनी एक नई सोच अध्यक्ष आनंद बिष्ट जी से समझ की है और कहां है की घनसाली में निरंतर पार्किंग जगह की कमी महसूस हो रही है और पार्किंग की अव्यवस्थाएं बनती जा रही है जिससे घनसाली जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
यह बाजार केदारनाथ और गंगोत्री का मुख्य पड़ाव मार्ग के साथ-साथा 10 _11 पत्तियों का संगम स्थल भी है जहां पर आए दिन विभिन्न पट्टीयों के ग्रामवासी अपने दैनिक सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं।
अपनी गाड़ी व वाहनों के साथ लगातार रोज दैनिक कार्य के लिए भी ब्लॉक, तहसील मुख्यालय पर अवा-जाहि है जिसके लिए उन्होंने आग्रह किया है कि घनसाली के वार्ड नंबर सेंमली वर्ड में हाइड्रोलिक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित होती है तो लोगों को कम स्थान पर पार्किंग की अच्छी सुविधा मिलेगी यह गाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से भी सुलभ माना जाता है उन्हें अपने पत्र के संबोधन में कहा है यदि इस तरह का कार्य नगर अध्यक्ष के द्वारा घनसाली में किया जाता है तो यह एक विशेष इन्नोवेटिव सोच का पहला कदम होगा जो घनसाली की जनता के लिए जरूरी भी है और एक नवीन प्रयोग भी साबित होगा ।
आपको बता दें डॉ.आर.वी.सिंह एक शिक्षक हैं और लगातार नशा मुक्ति के लिए निरंतर अपने साथियों के साथ संघर्षरत है वह उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में नशा मुक्ति के लिए अपना समय और दर्शन की आहुति दे रहे हैं ।