कण्वाश्रम के विकास के लिए सनातन महापरिषद भारत के साथ समझौता
कोटद्वार। वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय, कण्वाश्रम के प्रानाचार्य संजय रावत, आचार्य मनमोहन नौटियाल, आचार्य सुदीप, आचार्य रविन्द्र तथा हेड क्लर्क सचिन शर्मा द्वारा दो महत्वपूर्ण पत्र प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. रावत, राष्ट्रीय उपायक्ष सी. एम. पांडेय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ए.के सक्सेना तथा सोशल मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा भी अनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने कण्वाश्रम से संबंधित समस्याओं को विस्तार से सुना और आश्रम के विकास और संरक्षण के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया।
सनातन महापरिषद भारत के प्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया कि कण्वाश्रम में शीघ्र ही स्थायी रूप से पानी की व्यवस्था की जाए, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी और स्थानीय निवासी लाभान्वित हो सकें तथा इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।
इस अवसर पर सनातन महापरिषद भारत के उत्तराखंड प्रदेश स्तर के पदािकारियों प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती कंचन सुंडली, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, प्रदेश समन्वयक राजेश मोहन तथा सह-प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती प्रीति कुलसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आश्रम के विकास के लिए अपना समर्थन दिया।